घूमने
फिर चलो घूमकर आते है छुट्टी खत्म,स्कूल जाते है। क्या रखा है छुट्टी में? कक्षा बीतेगी मस्ती में। खेलेंगे कूदेंगे मौज करेंगे, नाचेंगे गाएँगे,पूरे शौक करेंगे। लिखने पढ़ने की क्लास होगी, खाने की छुट्टी बिंदास होगी। फिर थक कर आराम करेंगे अंग्रेजी हिन्दी मे बात करेंगे। ड्राइंग की कॉपी, कलर, कैरम, चेस, खिलौने, लाइब्रेरी की कहानी, फन, टॉयलेट जाने के बहाने। कितना मज़ा आएगा? जब आखरी घण्टा बच जाएगा। छुट्टी का इंतजार होगा। होमवर्क धुंआधार होगा। स्कूल के गेट पर चूरमुरा खाएँगे राजू, रानी, बंटी फिर हँसते हँसते घर जाएँगे। आनन्द